Posts

विश्वास है

Image
जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है, गुरुदेव के स्वरूप, है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है।  डर नही है किसी भी आपदा - खुशी  या गिरने - उठने से  मोक्ष और कैलाश किसे चईये ? कैलाश वासी हमारे साथ आये है  कोई भी स्थान हो , हम भूतो के लिए हमारे भूतनाथ खास है  ना, नही थके हम जन्म और मृत्यु या कर्मो के चक्र से  हर पल गुरुदेव आपके हजार हाथ अपने सिर पर पाए है  जब जब नजर उठाई हमने, पाया बस आपका आशीर्वादित हाथ है  शिकायत कुछ नही तेरी बनाई इस प्यारी दुनिया से  हमने भी इसमें अपने अपने नाटकीय पात्र निभाये है  तेरे हाथो की डोर मत छोड़ना , तेरे प्यार के बिना हम बस जिंदा लाश है जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है, गुरुदेव के स्वरूप है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है। 

बेहद

Image
पहली बारिश में भीगने से भी ज्यादा मुजे हररोज तेरी करुणा में भीगना बेहद पसंद है ,  हर जन्म में बदलते रिश्ते के साथ प्रत्येक बार तेरा वही प्यारा सा रिश्ता बेहद पसंद है  कर्मो के चक्र में घूमते हुए मुजे तेरे मौन का मार्गदर्शन बेहद पसंद है  तेरा हर जन्म में मेरे अच्छे बुरे कर्मो को बड़ी सजता और प्यार से काटना बेहद पसंद है  अनेक नकाब चढाये इस जहान में मुजे तेरा बेनकाब चेहरा  बेहद  पसंद है  आपका मेरी हर गलती पर डाट फटकार के साथ माफ़ी का अंदाज बेहद पसंद है  पैर खीच गिरा ने वाली दुनिया मे मुजे तेरा सहारा देकर उठाना बेहद पसंद है  मेरी प्रार्थना निकलने से पहले ही उसे साकार करने वाले मुजे तेरा दिल का रिश्ता बेहद पसंद है सुख में ही साथ रहने वाली भीड़ से कई ज्यादा दुःख में तेरे चरणों का सहारा बेहद पसंद है मेरी गालिया सुनकर भी मुजे बस आशीर्वाद देने वाले ए ईश्वर मुजे आप बेहद पसंद है
Image
तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे उजाला कर रहा जैसे मेरे अंधेरे मन में तेरा साथ है, तू है मुजमे प्यार सा रोशन, मुजे भी घुल जाने दे तुझमे तू ही है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कही तू चाँद जैसा मेरे जीवन मे चांदनी से समा रहा जैसे इस तन में तू पास है, तू मेरी नजरो में नजरो सा दिखता,शामिल करले तेरे सितारों में तू ही है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू ही है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कही तुझको मुझसा ही पाया मेने मेरे जीवन में नसीब सजा रहा, जैसे खिला रहा कमल मेरे आंगन में तू आस है, तू है मेरे दिल मे विश्वास से भर रहा पानी मेरी बहती हुई झील में तू है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू ही है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कोई तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे उजाला कर रहा जैसे मेरे अंधेरे मन में
Image
मुजमे तू है तू मेरी सांस मे है, तू मेरे विश्वास मे है मे अंजान तेरी शक्ति से मे गुमनाम तेरी भक्ति मे इस दुनिया के सीधे सीधे रास्ते मे तू मेरे साथ मे होने के आभास मे है मेरी राह शुरू तेरी चाह से मेरी मंजिल मिलेगी तेरी पनाह मे इस अनुसाषित दुनिया के अंधेरे मे तू मेरी मस्ती के प्रकाश मे है न सुदामा व मिरा जेसी मेरी सहन शक्ति न राधा और कबीर सी है मेरी भक्ति इस तृप्ति के भाव से भरी दुनिया मे मेरी प्रत्येक सहज मांग मे तू है तू मेरी सांस मे है तू मेरे विश्वास मे है बस मे हु तुज मे और मुजमे तू है

शिव आया है।

शिव आया है। शब्द ढूंढ रहे है जो तेरे मुख पे हसी ला सके, क्योकि आज तक हमने आपको रुलाया है हम आपसे अलग नहीं होना चाहते, आपकी अभी आदत हो गई है इतने प्यार से अपनी गोदी मे जो जुलाया है; हम भी मोक्ष चाहते है, आप भी वही देना चाहते समज नहीं आ रहा है अभी, हमारी पवित्र चाह के बीच मे कौन आया है? हमारी साधना नियमित नहीं, मालूम है, हम नीचे गिर के भी उठे गे जरूर, क्योकि हम सब पे आपके आशीर्वाद की छाया है; आप तक पहुच ने मे समय जरूर लगेगा लेकिन आप तक पहुचेंगे जरूर क्योकि उस मंजिल का रास्ता आप ने ही बनाया है ; हम भी आपके प्यार के समुद्र की गहेराई मे डूबना चाहते है जिस किसी ने आपको पाया है वो किनारो पे तेरा नहीं गहेराई मे डुबाया है; कोई इतना करुणा मई केसे हो सकता है? जो जहर पी कर अमृत बाटे फिर पता चला अपने भूतो को साथ मे लेजाने उसका शिव आया है।
Image
हमारा समर्पण परिवार जीवन अंकुर का हो रहा सत्कार है । यह मेरा समर्पण परिवार है । कभी कभी होता रूठना मनाना कभी मिलजुल जशन मनाना जहा पे थोड़ा प्यार थोड़ी तकरार है। ये मेरा समर्पण परिवार है। नहीं चल पता नकरतमकता का राज यहा पर मेरा स्वामी सब पे जेसे सर ताज हम सब अलग अलग पर हमारा एक ही घर-बार है ये मेरा समर्पण परिवार है । यहा पे सब लड़ रहे नकारात्मक्ता से लाना है हम को हम मे बदलाव क्योकि हमारी सकारात्मक्ता की सरकार है। ये हमारा समर्पण परिवार है। उसने संभाला है हम को सदियोसे भला आज केसे छोड़ देगा ? साथ मे सबको लेके चल रहा एक अकेला खेवनहार है। क्यो की ये उसका प्यारा समर्पण परिवार है।
Image
स्वामी है मेरा सतरंगा स्वामी है मेरा सतरंगा … जो रंग गया हो गया पार हो रंगा--- स्वामी है मेरा … है ये रंगमे दुलार हो रंगा उनके मुखसे बहती गंगा नहाना होगा होके नंगा नाह लियां हो गया पार हो रंगा … स्वामी है मेरा … है ये रंग में प्यार हो रंगा वो प्यार से करता वार और पंगा बनजा उसका प्यारा बंदा जो मर गया हो गया पार हो रंगा … स्वामी है मेरा … उनका रंग दरबार हो रंगा अपनी सोपदे पतवार हो बंदा छोड़ दे अहंकार का फंदा जो डूब गया हो गया पार हो रंगा … स्वामी है मेरा … स्वामी है मेरा सतरंगा … जो रंग गया हो गया पार हो रंगा--- स्वामी है मेरा …