विश्वास है


जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है,
गुरुदेव के स्वरूप, है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है। 

डर नही है किसी भी आपदा - खुशी  या गिरने - उठने से 
मोक्ष और कैलाश किसे चईये ? कैलाश वासी हमारे साथ आये है 
कोई भी स्थान हो , हम भूतो के लिए हमारे भूतनाथ खास है 

ना, नही थके हम जन्म और मृत्यु या कर्मो के चक्र से 
हर पल गुरुदेव आपके हजार हाथ अपने सिर पर पाए है 
जब जब नजर उठाई हमने, पाया बस आपका आशीर्वादित हाथ है 

शिकायत कुछ नही तेरी बनाई इस प्यारी दुनिया से 
हमने भी इसमें अपने अपने नाटकीय पात्र निभाये है 
तेरे हाथो की डोर मत छोड़ना , तेरे प्यार के बिना हम बस जिंदा लाश है

जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है,
गुरुदेव के स्वरूप है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है। 

Comments