Posts

Showing posts from April, 2026

उनसे बेहतर बताओ ना

Image
अर्जुन को मिले कृष्ण, हनुमान को राम, अभी तुम्हे  उनसे बेहतर कोई और मिले तो बताओ ना । ईश्वर भी कर्म के सिद्धांतों को नहीं छोड़ता उनके अलावा प्यारसे कोई तुम्हारे कर्म काटे तो बताओ ना। शिकायत तो तुम उनसे बहुत करते हो, लेकिन, दुःख में उनसे पहले किसी और की याद आए तो बताओ ना। कल्कि की राह ताकते तुम, वर्तमान में, उनके अलावा कोई मोक्ष तक पहुंचाए तो बताओ ना।

उनके चरण मोक्षार्थ है

Image
जब आ गई हु गुरु द्वारे, तो कोई भी प्रश्न का क्या ही अर्थ है , में तो तुच्छ जीव,  वो तो पूरा ब्रह्मांड पलटने में समर्थ है। अब बैठी गुरु दरबार में ,उनके शब्दों में उलझना व्यर्थ है, उनका रोम रोम है बोलता बस उसकी उपस्थिति में सारा अर्थ है  बैठी ध्यान आसान में, "मैं" को नष्ट करता उनका सूक्ष्म स्पर्श है, फिरभी "मैं" बच गया, तो इस नाट्य श्रृंखलामें में महा मुर्ख है । जीवन पाया है उनके जीवन काल में तो जीवन यथार्थ है, उसपे भरोसा है, इस महा मुर्ख को पार लगाने वो पूर्ण समर्थ है। चाहे कितने ही जन्म लग जाए सब मंजूर तदर्थ है, बस चाहिए उसके चरण का सहारा हर जन्म में मोक्षार्थ है।