Posts

Showing posts from 2023

विश्वास है

Image
जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है, गुरुदेव के स्वरूप, है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है।  डर नही है किसी भी आपदा - खुशी  या गिरने - उठने से  मोक्ष और कैलाश किसे चईये ? कैलाश वासी हमारे साथ आये है  कोई भी स्थान हो , हम भूतो के लिए हमारे भूतनाथ खास है  ना, नही थके हम जन्म और मृत्यु या कर्मो के चक्र से  हर पल गुरुदेव आपके हजार हाथ अपने सिर पर पाए है  जब जब नजर उठाई हमने, पाया बस आपका आशीर्वादित हाथ है  शिकायत कुछ नही तेरी बनाई इस प्यारी दुनिया से  हमने भी इसमें अपने अपने नाटकीय पात्र निभाये है  तेरे हाथो की डोर मत छोड़ना , तेरे प्यार के बिना हम बस जिंदा लाश है जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है, गुरुदेव के स्वरूप है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है। 

बेहद

Image
पहली बारिश में भीगने से भी ज्यादा मुजे हररोज तेरी करुणा में भीगना बेहद पसंद है ,  हर जन्म में बदलते रिश्ते के साथ प्रत्येक बार तेरा वही प्यारा सा रिश्ता बेहद पसंद है  कर्मो के चक्र में घूमते हुए मुजे तेरे मौन का मार्गदर्शन बेहद पसंद है  तेरा हर जन्म में मेरे अच्छे बुरे कर्मो को बड़ी सजता और प्यार से काटना बेहद पसंद है  अनेक नकाब चढाये इस जहान में मुजे तेरा बेनकाब चेहरा  बेहद  पसंद है  आपका मेरी हर गलती पर डाट फटकार के साथ माफ़ी का अंदाज बेहद पसंद है  पैर खीच गिरा ने वाली दुनिया मे मुजे तेरा सहारा देकर उठाना बेहद पसंद है  मेरी प्रार्थना निकलने से पहले ही उसे साकार करने वाले मुजे तेरा दिल का रिश्ता बेहद पसंद है सुख में ही साथ रहने वाली भीड़ से कई ज्यादा दुःख में तेरे चरणों का सहारा बेहद पसंद है मेरी गालिया सुनकर भी मुजे बस आशीर्वाद देने वाले ए ईश्वर मुजे आप बेहद पसंद है