| तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे उजाला कर रहा जैसे मेरे अंधेरे मन में तेरा साथ है, तू है मुजमे प्यार सा रोशन, मुजे भी घुल जाने दे तुझमे तू ही है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कही तू चाँद जैसा मेरे जीवन मे चांदनी से समा रहा जैसे इस तन में तू पास है, तू मेरी नजरो में नजरो सा दिखता,शामिल करले तेरे सितारों में तू ही है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू ही है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कही तुझको मुझसा ही पाया मेने मेरे जीवन में नसीब सजा रहा, जैसे खिला रहा कमल मेरे आंगन में तू आस है, तू है मेरे दिल मे विश्वास से भर रहा पानी मेरी बहती हुई झील में तू है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू ही है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कोई तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे उजाला कर रहा जैसे मेरे अंधेरे मन में |
आभार गुरुदेव
हे ईश्वर मेरा रोम रोम तेरा आभारी है, जितनी और जैसी दी ये जिंदगी बहुत प्यारी है। मानव देह में जीवन , मीठे संबंधों की फुलवारी है, गुरु-शिष्य के संबंध में मेरा गुरु परब्रह्म देह धारी है। नाजों से संभाला, प्यार से सिंची मुझ फूल क्यारी है। कर्म काटे और रति भर पीड़ा नहीं, तेरी लीला न्यारी है। प्रार्थना भी क्या ही करूं,करुणा सारी मुझपे वारी है, बहुत दिया है तूने प्रभु , अब ऋण चुकाने की मेरी बारी है।
Comments
Post a Comment