Posts

Showing posts from November, 2024

मुखौटे

प्रेम की बाते, सिंहासन नफरतों की चट्टान, अलख जपते शैतान से नाते, वैराग्यकी बाते , अभिमान पर विराजमान । प्रार्थना में जुड़े हाथ , कमर में दो धारी कटार, अभिमान पे वार, उठ गई कटार, अभिमान को नाम दे दिए स्वाभिमान । बड़े चकोर, हँसी दूसरों पर खुद के बखान , रंगों का शहर बसा पड़ा है , दिल में बैर, जिह्वा पर शहद, और होठों पे मुस्कान। हम से न हो पाएंगी ये सब तरफ़ की उड़ान, थक गए है हम जरासा इसमें, हमारे पंख दो काफी , और उड़ने को साफ आसमान । जो बच्चे कच्चे खेल में अभी, अभी अनजान, कभी हम भी उस खेल के बादशाह,  अब काटो को छोड़ हमने लगाएं सुनहरे बागान । हमे माफ करदो, हम छोटे इंसान, आप करो बड़ाई, लड़ाई, हमारे से मत उलझे, हम तुच्छ और आप महान ।