में हर बार आपका साथ चाहती हु
ईश्वर का कोई नाम पूछे तो आपका नाम बताती हु । और पूछे पता तो उनके ही हृदय तरफ इशारा करती हु। में सब जानती हु गुरुदेव , व्यवहार में नहीं ला पाती हु। हृदयमें स्थान देकर आपको, कचरा भी उसी हृदय में डालती हु। बुद्धि से खूब आगे निकल चुकी , समर्पण नहीं कर पाती हु । मुझमें अहंकार नहीं, यह कह कर अहंकार बढ़ाती हु । इच्छा नहीं कुछ भी अब, बस थोड़ा ठहरना चाहती हु। रुक कर थोड़ा, अपने आप को देख ना चाहती हु। चाहे ये अंतिम जन्म न हो,भले ही मोक्ष न हो। में प्रत्येक जन्म में आपका साथ और आपकी सेवा चाहती हु।