Posts

Showing posts with the label brahm

ब्रह्म

Image
सिर्फ निःशब्द होना ही मौन नहीं  शब्द और विचार के साथ इन्द्रियों की शिथिलता मौन बाकी सब शोर  सिर्फ विचारो की थोथी ज्ञान नही  विचारो और अनुभवों के साथ प्रत्येक क्षण की सजगता ज्ञान बाकी सब अज्ञान सिर्फ मृत होना मुक्ति नही  अपेक्षा रहित जीवन के साथ मृत्यु में भी जीवन की अनुभूति मुक्ति बाकी सब बंधन  सिर्फ देखना दर्शन नहीं दृश्य और दृश्टिकोण के साथ अनुभव की मानसिक रचना दर्शन बाकी सब वहम वैसे ही कोई विशेष शक्ति ब्रह्म नहीं मौन ज्ञान से मुक्ति का दर्शन ब्रह्म बाकी सब मिथ्या - श्वेता जोशी