बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना
चाहे लाख चौरासी में भटक जाना बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना चाहे अहंकार में पूरी दुनिया जला देना निरंकार का फालतू अहंकार मत ही पालना बिना पात्रता सतगुरु शरण कभी मत जाना प्यास लगे तो चाहे प्यासे ही मर जाना मृग जल को हाथ में लेके प्यास मत बुझाना बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना कितनी ही बदबू आए किरदार से तेरे जब तक भीतर के इत्र से वाकिफ न हो बाहर इत्र मत लगाना बिना पात्रता सतगुरु शरण कभी मत जाना जब तक सहस्त्र कमल तेरे भीतर न खिले तोड़ बागियों के फूल ईश्वर को मत रिझाना बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना चाहे लाख चौरासी में भटक जाना बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना श्वेता जोशी