उनसे बेहतर बताओ ना
अर्जुन को मिले कृष्ण, हनुमान को राम, अभी तुम्हे
उनसे बेहतर कोई और मिले तो बताओ ना ।
ईश्वर भी कर्म के सिद्धांतों को नहीं छोड़ता
उनके अलावा प्यारसे कोई तुम्हारे कर्म काटे तो बताओ ना।
शिकायत तो तुम उनसे बहुत करते हो, लेकिन,
दुःख में उनसे पहले किसी और की याद आए तो बताओ ना।
कल्कि की राह ताकते तुम, वर्तमान में,
उनके अलावा कोई मोक्ष तक पहुंचाए तो बताओ ना।
Comments
Post a Comment