मुजमे तू है


तू मेरी सांस मे है,
तू मेरे विश्वास मे है

मे अंजान तेरी शक्ति से
मे गुमनाम तेरी भक्ति मे
इस दुनिया के सीधे सीधे रास्ते मे
तू मेरे साथ मे होने के आभास मे है

मेरी राह शुरू तेरी चाह से
मेरी मंजिल मिलेगी तेरी पनाह मे
इस अनुसाषित दुनिया के अंधेरे मे
तू मेरी मस्ती के प्रकाश मे है

न सुदामा व मिरा जेसी मेरी सहन शक्ति
न राधा और कबीर सी है मेरी भक्ति
इस तृप्ति के भाव से भरी दुनिया मे
मेरी प्रत्येक सहज मांग मे तू है

तू मेरी सांस मे है
तू मेरे विश्वास मे है
बस मे हु तुज मे और मुजमे तू है


Comments

Popular posts from this blog

आभार गुरुदेव

आज के क्षण

प्रार्थना