Posts

Showing posts from May, 2024

सत्य कनिका 3

Image
गली गली में ज्ञानी ज्यादा , घर घर बटता ज्ञान  जाने सारि दुनिया को, खुद से लेकिन अनजान कुत्ते पाले बैठे महात्मा, बिल्कुल कुत्तो जैसा रुजान प्रेम छोड़  सब गुण धरे, कुत्तो में कुत्ता महान बहते पानी को ऐसे देखे, घट-घट जा खोले विज्ञान ये घाट पानी मीठा, वहां कम, वो घाट में है पेय प्रधान  प्यासे बैठे मर गये, जब तक प्रमाणित होता विज्ञान ज्ञान विज्ञान की होली जला कर, अब गुरुचरण को थाम  - श्वेता जोशी 

सत्य कनिका 2

Image
फूलो की बगिया में भवरे तो नजर आएंगे ही , जहा कौवे नजर आए , समजलो कचरा हो रहा है । जागृतो की महफिल में , अमृत बरसेगा ही , जहा तबाही मची है , वहाँ परम ज्ञानी सदियों से सो रहा है । वैसे निर्वाण पाया जिसने,  उसका मालिक एक जहा दो है, वो महात्मा ट्राफिक पुलिस बन रहा है। - श्वेता जोशी

सत्य कनिका

Image
ज्ञान प्राप्ति हेतु गधे सारे इक्क्ठा हुए । ज्ञान बाटने वाला भी ज्ञानी गधा, ज्ञान बाँटा ,ताली बजी ,खुशीया ही खुशिया अब सब डिग्री वाले गधे, एक कुछ नोकरी न मिलने की वजह डिप्रेशन में है  एक कुछ नोकरी मिलगई तो खुश है  और बाकी के डिग्री फ्रेम करवा लिए, की हम ज्ञानी गधे ।  चारो तरफ खुशिया ही खुशिया बस जहा कोई गधा मनुष्य बन गया वहा दिक्कत हो गई।  - श्वेता जोशी 

तुम खुश हो जाओ

Image
मेने कहा मेरा गुरु ही परमात्मा  उन्होंने मांगा प्रमाण  मेने कहा में हार गई तुम खुश हो जाओ। मेने अपने हथियार डाल के  बताया तुम परम ज्ञानी  हम अज्ञानी से दूर चले जाओ  न ज्ञान उपज हमारी न उपजे ज्ञानी  जो कुछ उपज पाई गुरुदेव से  उसके चरण में थोथे ज्ञानी तुम मत ही आओ तुम जाओ ज्ञानी की दुनिया मे  ज्ञान बाटो और अभिमान बढ़ाओ  हमे पी ने दो सोम रस गुरु चरण का तुम टाँग मत अड़ाओ में हारी तुम जीते, जाओ खुश हो जाओ - श्वेता जोशी 

ब्रह्म

Image
सिर्फ निःशब्द होना ही मौन नहीं  शब्द और विचार के साथ इन्द्रियों की शिथिलता मौन बाकी सब शोर  सिर्फ विचारो की थोथी ज्ञान नही  विचारो और अनुभवों के साथ प्रत्येक क्षण की सजगता ज्ञान बाकी सब अज्ञान सिर्फ मृत होना मुक्ति नही  अपेक्षा रहित जीवन के साथ मृत्यु में भी जीवन की अनुभूति मुक्ति बाकी सब बंधन  सिर्फ देखना दर्शन नहीं दृश्य और दृश्टिकोण के साथ अनुभव की मानसिक रचना दर्शन बाकी सब वहम वैसे ही कोई विशेष शक्ति ब्रह्म नहीं मौन ज्ञान से मुक्ति का दर्शन ब्रह्म बाकी सब मिथ्या - श्वेता जोशी

दर्शन

Image
दृश्य दिखा अखियन ने , बुद्धि दर्शन के रंग  दिखा वो कह नही पाया ,पाछे लिखे सारे अंध  अंधो में अंधा राज करे , ज्ञानी होने का घमंड ज्ञानी लिखने कहने से परे, ले सोम रस आनंद  अगर ज्ञानी लिख के जाता कोई बात अखंड  उसकी बातें खंडन करके तोड़े ज्ञान के बंध फिर कहेता फिरे ज्ञान बड़ा ही दुर्लभ व्यंग जोली में काँच के टुकड़े, हिरे कह बाटे बजाई मृदंग  - श्वेता जोशी