उनके चरण मोक्षार्थ है

जब आ गई हु गुरु द्वारे, तो कोई भी प्रश्न का क्या ही अर्थ है ,
में तो तुच्छ जीव,  वो तो पूरा ब्रह्मांड पलटने में समर्थ है।

अब बैठी गुरु दरबार में ,उनके शब्दों में उलझना व्यर्थ है,
उनका रोम रोम है बोलता बस उसकी उपस्थिति में सारा अर्थ है 

बैठी ध्यान आसान में, "मैं" को नष्ट करता उनका सूक्ष्म स्पर्श है,
फिरभी "मैं" बच गया, तो इस नाट्य श्रृंखलामें में महा मुर्ख है ।

जीवन पाया है उनके जीवन काल में तो जीवन यथार्थ है,
उसपे भरोसा है, इस महा मुर्ख को पार लगाने वो पूर्ण समर्थ है।

चाहे कितने ही जन्म लग जाए सब मंजूर तदर्थ है,
बस चाहिए उसके चरण का सहारा हर जन्म में मोक्षार्थ है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना