Posts

Showing posts from February, 2012
Image
उसके रंग में रंग ना सकी सामने था तो कुछ बोल ना सकी जब वोह चला गया तो रो ना सकी करम धरम कुछ याद नहीं रहा मरना चाहा पर मर ना सकी इस पार पत्थर तरे, उस पार लाश दोनोंमें उसकी प्रेम की लालाश वो तो मेरे पास था, मर मर के भी जिन्दा तो मै थी, तर ना सकी किरतार करतार अहंकार में लिपटी मुझे लगा मै उस की बाह में सिमटी बाह नहीं वोह तो दिल ले खड़ा कुपात्र में उसका प्यार देख ना सकी अनुभूति तरफ खीचा मेरा अंग अंग सत्य में डुबाया लगाया प्रेम रंग बिंदल डूबी साथ लेके अहंकार मै में मै रंगी उसके रंग में रंग ना सकी

तुने थाम्यो है मोरो हाथ

Image
तुने थाम्यो है मोरो हाथ सांवरिया मोरे तुने थाम्यो है मोरो हाथ सब से अलग में लग गई, लगन लगाई तो'से नाथ जीना ना आवे ना मरना, ना अब कुछो है करना जो हो रहिया है वो भी ना होता, न मिलता जो तेरा साथ .. सांवरिया मोरे तुने थाम्यो है मोरो हाथ नैया मोरी बिच मजधार, खूब विंजण वायो जात ना इस पार ना उस पार, ना कोई तारण हार चमत्कार एसो भयो, भर मजधार किनारा होई जात.. सांवरिया मोरे तुने थाम्यो है मोरो हाथ नशा और कोई नाही भावे, तोरे नशेमें जगत समात साहिब तू बड़ा दिलवाला, मो को मारके मो को तारा मन बावरा मोरा तुजकोही पावे, जे जे ठीकाणे करू दृष्टीपात.. सांवरिया मोरे तुने थाम्यो है मोरो हाथ तू तो कबसे ठहरा मेरा, में तेरी बनी आज ना बाकि है अरजी, ना बाकि कोई मरजी बिंदल आज बिंदल ना रही, नाथ पाके हुई खुद से अनाथ .. सांवरिया मोरे तुने थाम्यो है मोरो हाथ