Posts

मुझे मालूम है

Image
जन्म कितने ही लिए, फर्क नहीं पड़ता, तू ही था, है और रहेगा मेरे लिए लड़ता, तेरा साथ है, और संभाल लेगा तू मालूम है, हर जन्ममें, श्रद्धा का दिया मेरा, अखंड जलता। राम, कृष्ण, बुद्ध, आज तू स्वामी कल कोई और रूप में, जब तक मेरा अस्तित्व, तू मेरे साथ, चाहे छांव - चाहे धूप में, कही भी रहूं मैं, जहां तू, वही मेरा झुकना होगा, मालूम है, महलों में मीरा, झोपड़ी में शबरी, दोनों एक ही स्वरूप में। आज स्वयं में दोष दिखे, कल उसमें सुधार होगा,  मुझ आकर में तू निराकार, कभी तो अंगिकार होगा, समय की कोई परवाह नहीं, कितने युग लगे चाहे, मुझे मालूम है, मेरा परमात्मा, अंत में मुझे लिए, मोक्ष के द्वार होगा ।

अहंकार अज्ञान का दिखता ज्ञानी

Image
गुरु को समझने चला है महा ज्ञानी,  ले हाथ ज़ारी कहे प्यास है बुझानी। बैठ किनारे ज़ारी को है भरता,  विफल होने पर प्रश्न गुरु से करता।  ये दृश्य देख दुखी हुआ अज्ञानी,  अपना पात्र आगे कर दिया, कहा पी लो पानी, "यह पात्र बहुत छोटा" कह लौटा दिया,  ज्ञानी ने ज्ञान का सागर खोल दिया। मन में सोचे अज्ञानी " इससे अच्छा प्यासा मारता,  बैठ किनारे ऐसे ज़ारी नहीं भरता",

प्रार्थना

Image
प्रार्थना वो है,जब शब्द से पहले अश्रु धार निकले, दुःख में ही नहीं, वो सुख में भी बारंबार निकले अपेक्षा, इच्छा जब बंधी न हो उसमें, प्रत्येक क्षण अनंत श्रद्धा से बेशुमार निकले । पुकार हो तो ऐसी की , आकर से निराकार निकले, स्वप्न सी सृष्टि में में से वो तक की राह पर  झुकना ऐसे सिर्फ समर्पण से भावपार निकले। "मैं" को मिटने आत्माकी गहरी पुकार निकले , जब शब्दों से परे मौन से ही करी जाती हो, सहस्त्रार से प्रभु के प्रेम की रस धार निकले।

एक माँ आत्मा की

Image
उसने मुझे शरीर से नहीं, आत्मा से जन्मा है स्तनपान नहीं, चैतन्यपान करवाया है, लोरी गुनगुना के सुलाया? जी नहीं, अहंकार को चोट कर, मुझे जगाया है।  उसने नहीं पकड़ा हाथ, पर गिरने से बचाया है, मातृ भाषा में उसने मुझे, मौन सिखाया है, कहानियां सुना के सीखाया? जी नहीं, उसने सत्य बता , अंधेरे से उजाले में लाया है। कोई कहता की तेरी माँ तुझे बड़े अच्छे संस्कार से सिंचा। तब में सोचती , मैने एक ही जन्म में दो बार जन्म पाया है, मेरी आत्मा की माँ ने मुझे सब कुछ सिखाया है, स्थूल सानिध्य से? जी नहीं, मैने उनकी आत्मा, अनुभूति और मौन से खुदको पाया है। वो है मेरी गुरु मऊली, जिसने मेरी आत्मा को जन्मा है। हर किसी ने मुंह मोड़ा, तब उसने अपनी बाहें खोली, जब भीतर अंधकार था, तब उसकी ही ज्योति बोली, मेरे पास आ मेरी बच्ची, यह संसार सिर्फ मोह माया है ।

खुद को बदलती तो अच्छा

Image
गुरुदेव, आपको कई बार देखा,  लेकिन जो आज दर्शन किये, तो लगा की शब्द कहाँ से लाऊ?  काश में मौन लिख सकती तो कितना अच्छा होता। गुरुदेव, आपको कई बार सुना,  लेकिन आज, जब महसूस किया, तो लगा, आपकी कविता कैसे बनाऊ? काश में अहसास लिख पाती तो कितना अच्छा होता। फिर, गुरुदेव आ गये अचानक मेरे सामने, और बोले, तूने सबकुछ समझ लिया मेरे बच्चे? तू ने तो सबको बदल ने में, अपने को गावाया, काश, तू अपने आपको बदल लेती तो कितना अच्छा होता। यह सुन के कलम छुट् गई मेरे हाथों से, और वादा किया, मेने मेरे गुरुदेव को, बाकि सब का पता नहीं, में जुगनू बनके  खुदको करुँगी रोशन, फिर सब अच्छा होगा।

"वो" मुझमें, ओर कही नहीं

Image
मैंने काव्य की शुरूआत की  "सब कुछ खो कर तुझको पाया है"  फिर रुकी , और अपने आप को देख कर हँसी की जो खोया वो भी "वही" था जो पाया वो भी "वही" है  सब कुछ सब जगह तो "वही" है। फिर गहरी साँस ले उसको अंदर भरा  जो अंदर था वो भी "वही" था ,  और जिसको अभी भरा वो भी " वही" है फिर आंख बंद कर बैठी  तो खुली आंखों में "वही" नजारा  बंद आंखों में "वही" गहरा काला उजाला फिर एक बूंद अश्रु की मेरी कलम पर टपकी तो कवि भी "वही" और काव्य भी "वही"  "वो" मुझमें, ओर कही नहीं। और में भी "वही" ।

आज के क्षण

Image
प्यारी पृथ्वी सहित, दिव्य ब्रह्मांड, उनकी बिंदी के मात्र साएं है, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है। जिसके सामने, हरी - हर नतमस्तक, जो मेरे सतगुरू का, विश्व समस्त, उनकी आंखों में डुबकी लगा, आज हम, महा कुंभ नहाए है, वह अथाह सागर से, हम ने प्रेम के अमूल्य मोती पाए हैं, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है। साहब, मदिरा जैसे सस्ते नशे, हम नहीं करते, हम तो उनके, हास्य के नशे से भव सागर तरते, जिसका ध्यान नहीं लगता, उनके लिए ये योजना लाए है, उनकी हँसी से, आज हमने ध्यान की स्थिति के, अनुभव पाए है, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है। प्यारी पृथ्वी सहित, दिव्य ब्रह्मांड, उनकी बिंदी के मात्र साएं है, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है।