खुद को बदलती तो अच्छा

गुरुदेव, आपको कई बार देखा, 
लेकिन जो आज दर्शन किये,
तो लगा की शब्द कहाँ से लाऊ? 
काश में मौन लिख सकती तो कितना अच्छा होता।

गुरुदेव, आपको कई बार सुना, 
लेकिन आज, जब महसूस किया,
तो लगा, आपकी कविता कैसे बनाऊ?
काश में अहसास लिख पाती तो कितना अच्छा होता।

फिर, गुरुदेव आ गये अचानक मेरे सामने,
और बोले, तूने सबकुछ समझ लिया मेरे बच्चे?
तू ने तो सबको बदल ने में, अपने को गावाया,
काश, तू अपने आपको बदल लेती तो कितना अच्छा होता।

यह सुन के कलम छुट् गई मेरे हाथों से,
और वादा किया, मेने मेरे गुरुदेव को,
बाकि सब का पता नहीं, में जुगनू बनके 
खुदको करुँगी रोशन, फिर सब अच्छा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना