मुझे मालूम है

जन्म कितने ही लिए, फर्क नहीं पड़ता,
तू ही था, है और रहेगा मेरे लिए लड़ता,
तेरा साथ है, और संभाल लेगा तू मालूम है,
हर जन्ममें, श्रद्धा का दिया मेरा, अखंड जलता।

राम, कृष्ण, बुद्ध, आज तू स्वामी कल कोई और रूप में,
जब तक मेरा अस्तित्व, तू मेरे साथ, चाहे छांव - चाहे धूप में,
कही भी रहूं मैं, जहां तू, वही मेरा झुकना होगा, मालूम है,
महलों में मीरा, झोपड़ी में शबरी, दोनों एक ही स्वरूप में।

आज स्वयं में दोष दिखे, कल उसमें सुधार होगा, 
मुझ आकर में तू निराकार, कभी तो अंगिकार होगा,
समय की कोई परवाह नहीं, कितने युग लगे चाहे, मुझे मालूम है,
मेरा परमात्मा, अंत में मुझे लिए, मोक्ष के द्वार होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना