"वो" मुझमें, ओर कही नहीं
मैंने काव्य की शुरूआत की
"सब कुछ खो कर तुझको पाया है"
फिर रुकी , और अपने आप को देख कर हँसी
की जो खोया वो भी "वही" था जो पाया वो भी "वही" है
सब कुछ सब जगह तो "वही" है।
फिर गहरी साँस ले उसको अंदर भरा
जो अंदर था वो भी "वही" था ,
और जिसको अभी भरा वो भी " वही" है
फिर आंख बंद कर बैठी
तो खुली आंखों में "वही" नजारा
बंद आंखों में "वही" गहरा काला उजाला
फिर एक बूंद अश्रु की मेरी कलम पर टपकी
तो कवि भी "वही" और काव्य भी "वही"
"वो" मुझमें, ओर कही नहीं। और में भी "वही" ।
Comments
Post a Comment