प्रार्थना


प्रार्थना वो है,जब शब्द से पहले अश्रु धार निकले,
दुःख में ही नहीं, वो सुख में भी बारंबार निकले
अपेक्षा, इच्छा जब बंधी न हो उसमें,
प्रत्येक क्षण अनंत श्रद्धा से बेशुमार निकले ।

पुकार हो तो ऐसी की , आकर से निराकार निकले,
स्वप्न सी सृष्टि में में से वो तक की राह पर 
झुकना ऐसे सिर्फ समर्पण से भावपार निकले।

"मैं" को मिटने आत्माकी गहरी पुकार निकले ,
जब शब्दों से परे मौन से ही करी जाती हो,
सहस्त्रार से प्रभु के प्रेम की रस धार निकले।


Comments

Popular posts from this blog

उनसे बेहतर बताओ ना