एक माँ आत्मा की
उसने मुझे शरीर से नहीं, आत्मा से जन्मा है
स्तनपान नहीं, चैतन्यपान करवाया है,
लोरी गुनगुना के सुलाया? जी नहीं,
अहंकार को चोट कर, मुझे जगाया है।
उसने नहीं पकड़ा हाथ, पर गिरने से बचाया है,
मातृ भाषा में उसने मुझे, मौन सिखाया है,
कहानियां सुना के सीखाया? जी नहीं,
उसने सत्य बता , अंधेरे से उजाले में लाया है।
कोई कहता की तेरी माँ तुझे बड़े अच्छे संस्कार से सिंचा।
तब में सोचती , मैने एक ही जन्म में दो बार जन्म पाया है,
मेरी आत्मा की माँ ने मुझे सब कुछ सिखाया है,
स्थूल सानिध्य से? जी नहीं,
मैने उनकी आत्मा, अनुभूति और मौन से खुदको पाया है।
वो है मेरी गुरु मऊली, जिसने मेरी आत्मा को जन्मा है।
हर किसी ने मुंह मोड़ा, तब उसने अपनी बाहें खोली,
जब भीतर अंधकार था, तब उसकी ही ज्योति बोली,
मेरे पास आ मेरी बच्ची, यह संसार सिर्फ मोह माया है ।
Comments
Post a Comment