अहंकार अज्ञान का दिखता ज्ञानी
गुरु को समझने चला है महा ज्ञानी,
ले हाथ ज़ारी कहे प्यास है बुझानी।
बैठ किनारे ज़ारी को है भरता,
विफल होने पर प्रश्न गुरु से करता।
ये दृश्य देख दुखी हुआ अज्ञानी,
अपना पात्र आगे कर दिया, कहा पी लो पानी,
"यह पात्र बहुत छोटा" कह लौटा दिया,
ज्ञानी ने ज्ञान का सागर खोल दिया।
मन में सोचे अज्ञानी " इससे अच्छा प्यासा मारता,
बैठ किनारे ऐसे ज़ारी नहीं भरता",
Comments
Post a Comment