Posts

માતા તારી ચૂંદડી મા

Image
માતા તારી ચૂંદડી માં બ્રહ્માંડ ના તારા ઓ છે  તુજ પગરવ પડે ત્યાં અલખ ના નારા ઓ છે  જ્યાં જ્યાં માઁ નજર પડે તારી  ખિલી પ્રકૃતિ જો ને કેવી અલગારી આકાશ ના રંગો તુજ હાસ્ય ના ફુવારા ઓ છે                                      માતા તારી ચૂંદડી માં.... શિવ એ સજાવી મોક્ષ ની ક્યારી  શક્તિ તુંજ મોક્ષ સુધી ની રાહદારી  કલયુગ પાર કરવા તારા ચરણ ના સહારા છે                                      માતા તારી ચૂંદડી માં.... ક્ષમા કરજે માઁ જો થઈ હોઈ ભૂલ મારી ભવ જળ તરવા તુજ આશીર્વાદ ની સવારી ત્રિદેવ તુજ સમુદ્ર ના માત્ર કિનારા ઓ છે                                         માતા તારી ચૂંદડી માં....

शून्य की कविता

Image
 आना -जाना लगा रहेत है , यहां ठहराया नही कोई  मोटा-पतला  गरीब- अमीर जैसी करनी वैसा फल होइ  सद्गुरु आया मेरी गठरीया उतारे , मुक्ति की राह बिछोई   में पागल फिर से बांध रि गठरी, कहा से छूटकरा होइ कहा सद्गुरु समझ मे आये ?, जब राम कृष्ण समज न पाये ज्ञान सब वैसे ,पत्थर पर पानी जैसे , पड़े और लुढक जाये ज्ञान ध्यान समज न आवे ,  श्रद्धा सबुरी को दे रही उचाई  मेरे पल्ले कुछ नही पड़ता , चलू पकड़ में तेरी परछाई मुर्दो के गांव में , एक जीवन देख सभी मुर्दे बोखलाए जिंदा किसी की समझ ना आवे , मुर्दे ही यहाँ पुजाइ चारो औऱ बेहोशी के इस मंजर में तूने हम को होश में लाये शब्दो की गूँथी से परे कर तूने स्वामी शून्य की कविता सुनाई 

कठपुतली उसकी

Image
कोई समजाये कर अच्छी करनी , कोई कहे कर पावन विचार  हर कण माही नारायण समाये कही साकार कही निराकार समझ न आवे बात जो कहई , यदि नारायण कण कण माही पावन अपावन , बुरा भला का भेद क्यो रहे बनाई ?  वो है सत्य तो असत्य भी वो ,  वो गुण में है तो अवगुणों में भी वो  उसके सिवा कोई क्यो न देता दिखाई  खेल उसका , हार जीत भी उसने ही रचाई  वो है पारस तो मिट्टी भी वो  वो है सुर तो असुर भी वो  माया में क्यो उलजा पड़े वो ही जीते-हारे वो ही दोउ तरफा लडे वो है माया तो वैराग्य भी वो  वो है निम्न में तो मोक्ष भी वो  तो बताओ भेद समजकर क्या करना  जब उसमे ही जीना और उसमें ही मरना करनी धरणी ,भली बुरी मेरी समझ से परे  ये सयानी बाते ज्ञानी लोगो की ज्ञान गंगा में जरे।  मेने तो स्वीकार किया उसका दिया हर नाट्य पात्र , वो जो भी करे!  अब तो कठपुतली उसकी बनके, हम तो ज्ञान सारा बाजू धरे ।

श्रद्धा सबुरी

Image
पूर्ण चंद्रमा जैसी श्रद्धा के दावे  समर्पण की पूर्णता अब कहा गईं ? इतनी कच्ची विश्वास की डोर तेरी ?  किसी के बुद्धि के तर्क वीतर्क से टूट गई उसने गोदी में उठाया है तुजे  उसने अपनी सारी जिंदगी तेरे पीछे गवाई प्रश्नों की लरिया लगा दी तूने अब  वो तेरी "में पूर्ण समर्पित तुजे" बाते कहा गई ? बड़ी बड़ी बातें किया करते थे तुम क्या दिखावा था सब? या वो सब यादें भूल गई तू ने ही हाथ जटका है उनका याद रखना ! फिर मत बोलना पथ्थर तेराये गए हमारी नैया क्यो डुबाई? कुछ भी ना समज में आये तो जाना  प्रथम अनुभूति की शरण जो तूने पाई जिसने लाखो तुफानो में भी  तेरे मन मंदिर में ज्योत जलाई इतना कुछ होने के बाद भी  तेरी भलाई सोचता उसे देख तेरी आँखे नही डबडबाई? कृष्ण के काल मे जीने की इच्छा थी तेरी  जब वो है सामने तेरे तो फिरसे तूने है मात खाई  अभी भी समय है प्यारे संभल जा  बाट कर अमृत आज उसने पिया है झहर , कल वो नही होगा तो पछता ना मत  की तूजे फिर से मिले कृष्ण की लीला समज ना आई

विश्वास है

Image
जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है, गुरुदेव के स्वरूप, है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है।  डर नही है किसी भी आपदा - खुशी  या गिरने - उठने से  मोक्ष और कैलाश किसे चईये ? कैलाश वासी हमारे साथ आये है  कोई भी स्थान हो , हम भूतो के लिए हमारे भूतनाथ खास है  ना, नही थके हम जन्म और मृत्यु या कर्मो के चक्र से  हर पल गुरुदेव आपके हजार हाथ अपने सिर पर पाए है  जब जब नजर उठाई हमने, पाया बस आपका आशीर्वादित हाथ है  शिकायत कुछ नही तेरी बनाई इस प्यारी दुनिया से  हमने भी इसमें अपने अपने नाटकीय पात्र निभाये है  तेरे हाथो की डोर मत छोड़ना , तेरे प्यार के बिना हम बस जिंदा लाश है जब तक मेरी आत्मा का अस्तित्व है, और किसी भी शरीर मे मेरे श्वास है, गुरुदेव के स्वरूप है ईश्वर मुजे आप पर अनंत विश्वास है। 

बेहद

Image
पहली बारिश में भीगने से भी ज्यादा मुजे हररोज तेरी करुणा में भीगना बेहद पसंद है ,  हर जन्म में बदलते रिश्ते के साथ प्रत्येक बार तेरा वही प्यारा सा रिश्ता बेहद पसंद है  कर्मो के चक्र में घूमते हुए मुजे तेरे मौन का मार्गदर्शन बेहद पसंद है  तेरा हर जन्म में मेरे अच्छे बुरे कर्मो को बड़ी सजता और प्यार से काटना बेहद पसंद है  अनेक नकाब चढाये इस जहान में मुजे तेरा बेनकाब चेहरा  बेहद  पसंद है  आपका मेरी हर गलती पर डाट फटकार के साथ माफ़ी का अंदाज बेहद पसंद है  पैर खीच गिरा ने वाली दुनिया मे मुजे तेरा सहारा देकर उठाना बेहद पसंद है  मेरी प्रार्थना निकलने से पहले ही उसे साकार करने वाले मुजे तेरा दिल का रिश्ता बेहद पसंद है सुख में ही साथ रहने वाली भीड़ से कई ज्यादा दुःख में तेरे चरणों का सहारा बेहद पसंद है मेरी गालिया सुनकर भी मुजे बस आशीर्वाद देने वाले ए ईश्वर मुजे आप बेहद पसंद है
Image
तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे उजाला कर रहा जैसे मेरे अंधेरे मन में तेरा साथ है, तू है मुजमे प्यार सा रोशन, मुजे भी घुल जाने दे तुझमे तू ही है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कही तू चाँद जैसा मेरे जीवन मे चांदनी से समा रहा जैसे इस तन में तू पास है, तू मेरी नजरो में नजरो सा दिखता,शामिल करले तेरे सितारों में तू ही है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू ही है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कही तुझको मुझसा ही पाया मेने मेरे जीवन में नसीब सजा रहा, जैसे खिला रहा कमल मेरे आंगन में तू आस है, तू है मेरे दिल मे विश्वास से भर रहा पानी मेरी बहती हुई झील में तू है मेरी मन्नत मेने पाली हो जैसे जन्नत तू ही है मेरी रोशनी रोशन कर रही मेरी राह कोई तू जुगनू जैसा मेरे जीवन मे उजाला कर रहा जैसे मेरे अंधेरे मन में