कठपुतली उसकी


कोई समजाये कर अच्छी करनी , कोई कहे कर पावन विचार 
हर कण माही नारायण समाये कही साकार कही निराकार
समझ न आवे बात जो कहई , यदि नारायण कण कण माही
पावन अपावन , बुरा भला का भेद क्यो रहे बनाई ? 

वो है सत्य तो असत्य भी वो , 
वो गुण में है तो अवगुणों में भी वो 
उसके सिवा कोई क्यो न देता दिखाई 
खेल उसका , हार जीत भी उसने ही रचाई 

वो है पारस तो मिट्टी भी वो 
वो है सुर तो असुर भी वो 
माया में क्यो उलजा पड़े
वो ही जीते-हारे वो ही दोउ तरफा लडे

वो है माया तो वैराग्य भी वो 
वो है निम्न में तो मोक्ष भी वो 
तो बताओ भेद समजकर क्या करना 
जब उसमे ही जीना और उसमें ही मरना

करनी धरणी ,भली बुरी मेरी समझ से परे 
ये सयानी बाते ज्ञानी लोगो की ज्ञान गंगा में जरे। 
मेने तो स्वीकार किया उसका दिया हर नाट्य पात्र , वो जो भी करे! 
अब तो कठपुतली उसकी बनके, हम तो ज्ञान सारा बाजू धरे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना