शून्य की कविता
आना -जाना लगा रहेत है , यहां ठहराया नही कोई
मोटा-पतला गरीब- अमीर जैसी करनी वैसा फल होइ
सद्गुरु आया मेरी गठरीया उतारे , मुक्ति की राह बिछोई
में पागल फिर से बांध रि गठरी, कहा से छूटकरा होइ
कहा सद्गुरु समझ मे आये ?, जब राम कृष्ण समज न पाये
ज्ञान सब वैसे ,पत्थर पर पानी जैसे , पड़े और लुढक जाये
ज्ञान ध्यान समज न आवे , श्रद्धा सबुरी को दे रही उचाई
मेरे पल्ले कुछ नही पड़ता , चलू पकड़ में तेरी परछाई
मुर्दो के गांव में , एक जीवन देख सभी मुर्दे बोखलाए
जिंदा किसी की समझ ना आवे , मुर्दे ही यहाँ पुजाइ
चारो औऱ बेहोशी के इस मंजर में तूने हम को होश में लाये
शब्दो की गूँथी से परे कर तूने स्वामी शून्य की कविता सुनाई
Comments
Post a Comment