Posts

ફાલ્ગુન ની પહેલી સવાર

Image
તું ચાલતો ગયો ને પછી, હું તુજ પાછળ દોડી આવી, ફાગણ ના ફૂલો સરીખી, મુજ હૃદયની ફોરમ આવી. આંબા ના મોહર સરીખી, મારી આત્મા પણ મોહરી આવી, તુજ આશીર્વાદ થી, મુજ સાધના ફૂલ ક્યારી ખીલી આવી . કેસુડા ના રંગ સરીખી હું, તુજ સાફ જળ માં રંગાઈ આવી, ફાગણ ની પહેલી પરોઢે, સૂર્ય કિરણ થકી તુજ ચરણે નમી આવી. તું ચાલતો ગયો ને પછી, હું તુજ પાછળ દોડી આવી .

में हर बार आपका साथ चाहती हु

Image
ईश्वर का कोई नाम पूछे तो आपका नाम बताती हु । और पूछे पता तो उनके ही हृदय तरफ इशारा करती हु। में सब जानती हु गुरुदेव , व्यवहार में नहीं ला पाती हु। हृदयमें स्थान देकर आपको, कचरा भी उसी हृदय में डालती हु। बुद्धि से खूब आगे निकल चुकी , समर्पण नहीं कर पाती हु । मुझमें अहंकार नहीं, यह कह कर अहंकार बढ़ाती हु । इच्छा नहीं कुछ भी अब, बस थोड़ा ठहरना चाहती हु। रुक कर थोड़ा, अपने आप को देख ना चाहती हु। चाहे ये अंतिम जन्म न हो,भले ही मोक्ष न हो। में प्रत्येक जन्म में आपका साथ और आपकी सेवा चाहती हु।

वो सब जनता है

Image
उनको सब पता है वो पूरा ब्रह्मांड चलाता है। तू प्रार्थना मत कर, वो तेरा प्रत्येक विचार जनता है । उनका सान्निध्य आकर स्वरूप में मिल रहा अभी, तो उसे बस महसूस कर, न सवाल जवाब कर, राम , कृष्ण और बुद्ध का सान्निध्य एसे ही गवाया, अब क्या यही बेवकूफी फिरसे दोहराना चाहता है ? तू अपने शरीर के सुख दुःख में उलझा अभी, कभी उनकी तरफ नजर तो कर, न फिकर कर, उनके पास रह कर भी तूने अहंकार को अपने बचाया, क्या जन्मों जन्मों तक यही कीचड़ में लौटना चाहता है ? इतने तूफानों के बाद , तेरी आत्म ज्योति जलती अभी, अब तो उनको समर्पण कर, न अब परीक्षण कर, इतने जवाबों के बाद भी फिर से तूने नया प्रश्न उठाया, क्या अभी भी तू उनके ब्रह्म होने का प्रमाण चाहता है? उनको सब पता है वो पूरा ब्रह्मांड चलाता है। तू प्रार्थना मत कर, वो तेरा प्रत्येक विचार जनता है ।

साइड में रह गए भगवन

Image
कल्पना के पंख लगाएं जीवन, जन्म के साथ मृत्यु भी, सुख के साथ दुःख भी, और देव के साथ दानव भी, शोर मचाए , जश्न मनाए, सारे के सारे, आगे निकल गए, कल्पों से, इंतजार में, मौन वो, किसी ने नहीं देखा, ना दौड़ रुकी, साइड में ही रह गए भगवन ।

आभार गुरुदेव

Image
हे ईश्वर मेरा रोम रोम तेरा आभारी है, जितनी और जैसी दी ये जिंदगी बहुत प्यारी है। मानव देह में जीवन , मीठे संबंधों की फुलवारी है, गुरु-शिष्य के संबंध में  मेरा गुरु परब्रह्म देह धारी है। नाजों से संभाला, प्यार से सिंची मुझ फूल क्यारी है। कर्म काटे और रति भर पीड़ा नहीं, तेरी लीला न्यारी है। प्रार्थना भी क्या ही करूं,करुणा सारी मुझपे वारी है, बहुत दिया है तूने प्रभु , अब ऋण चुकाने की मेरी बारी है।

समर्पण

जब तक आप पर प्रभाव है दुनिया का, जीवन एक संघर्ष और घर्षण है। जब स्वयं के स्वभाव में आ जाओ, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। मुख में "राम", राक्षस वाले काम, दुनिया में मुखौटे का आकर्षण है। जब उतरे सारे मुखौटे अपने, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। गुरु का ज्ञान ले कर, जगतभर में, करता रहता मन विश्लेषण है। जब गुरु-गुण को करे अंगीकार, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। ज्ञान का जल परोसे सबको, जब भीतर की प्यास भीषण है। खुद की तृष्णा बुझाकर परोसे पानी, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। कृष्ण के जीवन में, उनको कहे माखन चोर, वही कृष्ण अब, तेरे मंदिर का आभूषण है, प्रभु के जीवन में, जो उनको नतमस्तक हो सके, समझ लो तब, हुआ समर्पण है।