वो सब जनता है

उनको सब पता है वो पूरा ब्रह्मांड चलाता है।
तू प्रार्थना मत कर, वो तेरा प्रत्येक विचार जनता है ।

उनका सान्निध्य आकर स्वरूप में मिल रहा अभी,
तो उसे बस महसूस कर, न सवाल जवाब कर,
राम , कृष्ण और बुद्ध का सान्निध्य एसे ही गवाया,
अब क्या यही बेवकूफी फिरसे दोहराना चाहता है ?

तू अपने शरीर के सुख दुःख में उलझा अभी,
कभी उनकी तरफ नजर तो कर, न फिकर कर,
उनके पास रह कर भी तूने अहंकार को अपने बचाया,
क्या जन्मों जन्मों तक यही कीचड़ में लौटना चाहता है ?

इतने तूफानों के बाद , तेरी आत्म ज्योति जलती अभी,
अब तो उनको समर्पण कर, न अब परीक्षण कर,
इतने जवाबों के बाद भी फिर से तूने नया प्रश्न उठाया,
क्या अभी भी तू उनके ब्रह्म होने का प्रमाण चाहता है?

उनको सब पता है वो पूरा ब्रह्मांड चलाता है।
तू प्रार्थना मत कर, वो तेरा प्रत्येक विचार जनता है ।

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना