Posts

"वो" मुझमें, ओर कही नहीं

Image
मैंने काव्य की शुरूआत की  "सब कुछ खो कर तुझको पाया है"  फिर रुकी , और अपने आप को देख कर हँसी की जो खोया वो भी "वही" था जो पाया वो भी "वही" है  सब कुछ सब जगह तो "वही" है। फिर गहरी साँस ले उसको अंदर भरा  जो अंदर था वो भी "वही" था ,  और जिसको अभी भरा वो भी " वही" है फिर आंख बंद कर बैठी  तो खुली आंखों में "वही" नजारा  बंद आंखों में "वही" गहरा काला उजाला फिर एक बूंद अश्रु की मेरी कलम पर टपकी तो कवि भी "वही" और काव्य भी "वही"  "वो" मुझमें, ओर कही नहीं। और में भी "वही" ।

आज के क्षण

Image
प्यारी पृथ्वी सहित, दिव्य ब्रह्मांड, उनकी बिंदी के मात्र साएं है, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है। जिसके सामने, हरी - हर नतमस्तक, जो मेरे सतगुरू का, विश्व समस्त, उनकी आंखों में डुबकी लगा, आज हम, महा कुंभ नहाए है, वह अथाह सागर से, हम ने प्रेम के अमूल्य मोती पाए हैं, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है। साहब, मदिरा जैसे सस्ते नशे, हम नहीं करते, हम तो उनके, हास्य के नशे से भव सागर तरते, जिसका ध्यान नहीं लगता, उनके लिए ये योजना लाए है, उनकी हँसी से, आज हमने ध्यान की स्थिति के, अनुभव पाए है, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है। प्यारी पृथ्वी सहित, दिव्य ब्रह्मांड, उनकी बिंदी के मात्र साएं है, वह जगत जननी जगदंबा ने हमारे साथ आज के क्षण बिताए है।

અંતરંગ

Image
બંધ આંખે મેં દ્રશ્યો જોયા છે  અંધત્વ ના રહસ્યો જોયા છે  ભ્રમ માં જીવતી આજ સુધી  વાસ્તવિકતા તો માત્ર અંધત્વમાં ખુલી આખે માત્ર સ્વપ્ન જોયા છે 

मेने परमात्मा देखा है

Image
मरघट से उत्पन नवजीवन देखा है मेने अंत मे अनंत को देखा है शिला को फाड़ बीज विकसित हो गया मेने छोटे से बीज में पूरी प्रकृति को देखा है । दिए कि रोशनी , पूरे अंधकार को काट चली मेने छोटी सी किरण में पूरे सूरज को देखा है । एक अनुभूति से बाहर से भीतर की दिशा हो गई  मेने अपने गुरु में समग्र परमात्मा देखा है । श्वेता जोशी

बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना

Image
चाहे लाख चौरासी में भटक जाना  बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना  चाहे अहंकार में पूरी दुनिया जला देना  निरंकार का फालतू अहंकार मत ही पालना  बिना पात्रता सतगुरु शरण कभी मत जाना  प्यास लगे तो चाहे  प्यासे ही मर जाना  मृग जल को हाथ में लेके प्यास मत बुझाना बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना  कितनी ही बदबू आए किरदार से तेरे  जब तक भीतर के इत्र से वाकिफ न हो बाहर इत्र मत लगाना  बिना पात्रता सतगुरु शरण कभी मत जाना  जब तक सहस्त्र कमल तेरे भीतर न खिले  तोड़ बागियों के फूल ईश्वर को मत रिझाना बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना  चाहे लाख चौरासी में भटक जाना  बिना पात्रता सद्गुरु शरण कभी मत जाना  श्वेता जोशी 

मुखौटे

प्रेम की बाते, सिंहासन नफरतों की चट्टान, अलख जपते शैतान से नाते, वैराग्यकी बाते , अभिमान पर विराजमान । प्रार्थना में जुड़े हाथ , कमर में दो धारी कटार, अभिमान पे वार, उठ गई कटार, अभिमान को नाम दे दिए स्वाभिमान । बड़े चकोर, हँसी दूसरों पर खुद के बखान , रंगों का शहर बसा पड़ा है , दिल में बैर, जिह्वा पर शहद, और होठों पे मुस्कान। हम से न हो पाएंगी ये सब तरफ़ की उड़ान, थक गए है हम जरासा इसमें, हमारे पंख दो काफी , और उड़ने को साफ आसमान । जो बच्चे कच्चे खेल में अभी, अभी अनजान, कभी हम भी उस खेल के बादशाह,  अब काटो को छोड़ हमने लगाएं सुनहरे बागान । हमे माफ करदो, हम छोटे इंसान, आप करो बड़ाई, लड़ाई, हमारे से मत उलझे, हम तुच्छ और आप महान ।