मुखौटे




प्रेम की बाते, सिंहासन नफरतों की चट्टान,
अलख जपते शैतान से नाते,
वैराग्यकी बाते , अभिमान पर विराजमान ।

प्रार्थना में जुड़े हाथ , कमर में दो धारी कटार,
अभिमान पे वार, उठ गई कटार,
अभिमान को नाम दे दिए स्वाभिमान ।

बड़े चकोर, हँसी दूसरों पर खुद के बखान ,
रंगों का शहर बसा पड़ा है ,
दिल में बैर, जिह्वा पर शहद, और होठों पे मुस्कान।

हम से न हो पाएंगी ये सब तरफ़ की उड़ान,
थक गए है हम जरासा इसमें,
हमारे पंख दो काफी , और उड़ने को साफ आसमान ।

जो बच्चे कच्चे खेल में अभी, अभी अनजान,
कभी हम भी उस खेल के बादशाह, 
अब काटो को छोड़ हमने लगाएं सुनहरे बागान ।

हमे माफ करदो, हम छोटे इंसान,
आप करो बड़ाई, लड़ाई,
हमारे से मत उलझे, हम तुच्छ और आप महान ।

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना