मेने परमात्मा देखा है
मरघट से उत्पन नवजीवन देखा है
मेने अंत मे अनंत को देखा है
शिला को फाड़ बीज विकसित हो गया
मेने छोटे से बीज में पूरी प्रकृति को देखा है ।
दिए कि रोशनी , पूरे अंधकार को काट चली
मेने छोटी सी किरण में पूरे सूरज को देखा है ।
एक अनुभूति से बाहर से भीतर की दिशा हो गई
मेने अपने गुरु में समग्र परमात्मा देखा है ।
श्वेता जोशी
Comments
Post a Comment