तुम खुश हो जाओ


मेने कहा मेरा गुरु ही परमात्मा 
उन्होंने मांगा प्रमाण 
मेने कहा में हार गई तुम खुश हो जाओ।

मेने अपने हथियार डाल के 
बताया तुम परम ज्ञानी 
हम अज्ञानी से दूर चले जाओ 

न ज्ञान उपज हमारी न उपजे ज्ञानी 
जो कुछ उपज पाई गुरुदेव से 
उसके चरण में थोथे ज्ञानी तुम मत ही आओ

तुम जाओ ज्ञानी की दुनिया मे 
ज्ञान बाटो और अभिमान बढ़ाओ 
हमे पी ने दो सोम रस गुरु चरण का तुम टाँग मत अड़ाओ

में हारी तुम जीते, जाओ खुश हो जाओ

- श्वेता जोशी 

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना