ब्रह्म

सिर्फ निःशब्द होना ही मौन नहीं 
शब्द और विचार के साथ इन्द्रियों की शिथिलता मौन बाकी सब शोर 
सिर्फ विचारो की थोथी ज्ञान नही 
विचारो और अनुभवों के साथ प्रत्येक क्षण की सजगता ज्ञान बाकी सब अज्ञान
सिर्फ मृत होना मुक्ति नही 
अपेक्षा रहित जीवन के साथ मृत्यु में भी जीवन की अनुभूति मुक्ति बाकी सब बंधन 
सिर्फ देखना दर्शन नहीं
दृश्य और दृश्टिकोण के साथ अनुभव की मानसिक रचना दर्शन बाकी सब वहम
वैसे ही कोई विशेष शक्ति ब्रह्म नहीं
मौन ज्ञान से मुक्ति का दर्शन ब्रह्म बाकी सब मिथ्या

- श्वेता जोशी

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना