Posts

साइड में रह गए भगवन

Image
कल्पना के पंख लगाएं जीवन, जन्म के साथ मृत्यु भी, सुख के साथ दुःख भी, और देव के साथ दानव भी, शोर मचाए , जश्न मनाए, सारे के सारे, आगे निकल गए, कल्पों से, इंतजार में, मौन वो, किसी ने नहीं देखा, ना दौड़ रुकी, साइड में ही रह गए भगवन ।

आभार गुरुदेव

Image
हे ईश्वर मेरा रोम रोम तेरा आभारी है, जितनी और जैसी दी ये जिंदगी बहुत प्यारी है। मानव देह में जीवन , मीठे संबंधों की फुलवारी है, गुरु-शिष्य के संबंध में  मेरा गुरु परब्रह्म देह धारी है। नाजों से संभाला, प्यार से सिंची मुझ फूल क्यारी है। कर्म काटे और रति भर पीड़ा नहीं, तेरी लीला न्यारी है। प्रार्थना भी क्या ही करूं,करुणा सारी मुझपे वारी है, बहुत दिया है तूने प्रभु , अब ऋण चुकाने की मेरी बारी है।

समर्पण

जब तक आप पर प्रभाव है दुनिया का, जीवन एक संघर्ष और घर्षण है। जब स्वयं के स्वभाव में आ जाओ, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। मुख में "राम", राक्षस वाले काम, दुनिया में मुखौटे का आकर्षण है। जब उतरे सारे मुखौटे अपने, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। गुरु का ज्ञान ले कर, जगतभर में, करता रहता मन विश्लेषण है। जब गुरु-गुण को करे अंगीकार, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। ज्ञान का जल परोसे सबको, जब भीतर की प्यास भीषण है। खुद की तृष्णा बुझाकर परोसे पानी, समझ लो तब, हुआ समर्पण है। कृष्ण के जीवन में, उनको कहे माखन चोर, वही कृष्ण अब, तेरे मंदिर का आभूषण है, प्रभु के जीवन में, जो उनको नतमस्तक हो सके, समझ लो तब, हुआ समर्पण है।