भेट

२० दिन बाद पप्पा का जन्मदिन है। मैने सोचा कोई भेट भिजवाया जाए , सोच ही रही थी कि पापा की कोई मनपसंद चीज और मेरा दिमाग खाली हो गया। आज तक पप्पा ने बताया ही नहीं कि उन्हें क्या पसंद है , या फिर हमने पूछा ही नहीं । वो हर बार हमारी पसंद का ख्याल करते, अभी तक ...शायद पप्पा ऐसे ही होते है । और आज हम जैसे बच्चे उनकी पसंद भूल ही जाते है ,  वह तो ठीक , ये भी भूल जाते है कि वो भी इंसान है। और ये जब ख्याल आता है जब उनकी काफी जिंदगी बर बीत जाती है, परिवार की जिम्मेदारी उनको रोबोट ही बना के रख देती है । अच्छा तो आपको तो पता होगा आपके पापा की पसंद ? अगर नहीं तो अभी पूछ लीजिए कही देर न हो जाए । और सोचा जाए तो हम कुछ दे भी नहीं सकते । कभी सुना है फकीर भगवान को कुछ दे रहा है ? सुनोगे भी तो हँसी ही आएगी । 
तो भगवान को सिर्फ प्यार से गले लगा सकते है और उनका शुक्रिया कर सकते है । फिर भी में अपने भगवान को कुछ तो भेट दूंगी , आप भी जरूर देना 

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

उनसे बेहतर बताओ ना