| माफ़ करना तू ठहेरा भगवन तुजे दोस्त माननेकी भूलकी माफ़ करना तेरी दासी की जगह प्रियांसी बननेकी भूलकी माफ़ करना तुजे आकर में पाकर तेरे पास आनेकी कोशिशकी माफ़ करना चरणरज का स्थान छोड़ तेरे दिलका नूर बननेकी भूलकी माफ़ करना दासी बनने के लायक नहीं और तेरी मीरा बननेकी भूलकी माफ़ करना |
प्रार्थना
प्रार्थना वो है,जब शब्द से पहले अश्रु धार निकले, दुःख में ही नहीं, वो सुख में भी बारंबार निकले अपेक्षा, इच्छा जब बंधी न हो उसमें, प्रत्येक क्षण अनंत श्रद्धा से बेशुमार निकले । पुकार हो तो ऐसी की , आकर से निराकार निकले, स्वप्न सी सृष्टि में में से वो तक की राह पर झुकना ऐसे सिर्फ समर्पण से भावपार निकले। "मैं" को मिटने आत्माकी गहरी पुकार निकले , जब शब्दों से परे मौन से ही करी जाती हो, सहस्त्रार से प्रभु के प्रेम की रस धार निकले।
Really great poem...true devotion!
ReplyDelete