वो मुझसे बहोत प्यार करता है


वो मुझसे बहोत प्यार करता है



उसकी हर साँस मेरे लिए
वो मेरे लिए जीता है ,
वो मुझसे बहोत प्यार करता है ;

मुझे एक अनुभूति करवाने के लिए
वो सारे समाज से लड़ता है,
वो मुझसे बहोत प्यार करता है ;

वो अपने गुरु को मिलता है तो
उसकी हर प्रार्थना में मेरा जिक्र करता है,
वो मुझसे बहोत प्यार करता है;

वो अपने सपनो में भी
मेरी प्रगति की कल्पना करता है,
वो मुझसे बहोत प्यार करता है;

मुझे महफूज़ रखने के लिए
मेरी गलतीका खामियाजा भी खुद भरता है,
वो मुझसे बहोत प्यार करता है;

उसकी हर साँस मेरे लिए
वो मेरे लिए जीता है,
वो मुझसे बहोत से भी ज्यादा प्यार करता है.


Comments

Post a Comment


Popular posts from this blog

आभार गुरुदेव

आज के क्षण

प्रार्थना