लोरी मेरी नन्हीसी जान, न बन तू यु अनजान अपनी प्यारी पलकोंको दे दे कुछ देर आराम इस पलकोके भीतर समाये उसके सारे फरमान मेरी नन्हीसी जान.... सोजा मेरे चाँद, निंदियाको बुलाऊ सोजा मेरे लाल, प्यारे जुले से जुलाऊ देख चाँदनेभी अपनी रौशनीको दे दिया आराम मेरी नन्हीसी जान.... ला तेरे सपनों को, सितारों से सजाऊ आ तेरे अपनों के संग परिओ को बुलाऊ सपनोंको पूरा करनेको चाहिए थोडासा विराम मेरी नन्हीसी जान.... for my ગટ્ટુ ચકુ (chaitnya swami) |
प्रार्थना
प्रार्थना वो है,जब शब्द से पहले अश्रु धार निकले, दुःख में ही नहीं, वो सुख में भी बारंबार निकले अपेक्षा, इच्छा जब बंधी न हो उसमें, प्रत्येक क्षण अनंत श्रद्धा से बेशुमार निकले । पुकार हो तो ऐसी की , आकर से निराकार निकले, स्वप्न सी सृष्टि में में से वो तक की राह पर झुकना ऐसे सिर्फ समर्पण से भावपार निकले। "मैं" को मिटने आत्माकी गहरी पुकार निकले , जब शब्दों से परे मौन से ही करी जाती हो, सहस्त्रार से प्रभु के प्रेम की रस धार निकले।
Comments
Post a Comment